{"_id":"57dd51b04f1c1b9d33d473db","slug":"sweeper-strike-against-tekedar-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। शनिवार को वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रदीप सहोत्रा, वाल्मीकि सभा अध्यक्ष विजय चौरिया, नवीन वाल्मीकि सभा अध्यक्ष यशपाल, वाल्मीकि महिला मंडल की प्रधान ईशा रानी, माल्या महिला मंडल प्रधान सरोज बाला सहित नगर परिषद पहुंचे दर्जनों कर्मियों रोहित, दीपक, गगन, सूरज, हनी, अमन, आनंद, आकाश, रिंकू, मनीष, सूरज, मन्नी, निखिल, मनोज, रानी, रेणुबाला, लता, रूकमणी, सोनिया, सिमरन, लक्ष्मी व सोनू देवी आदि ने बताया कि पुराने ठेकेदार ने 4 साल में न तो उनका वेतन बढ़ाया और न ही पीएफ दिया गया। अब नगर परिषद ने नए ठेकेदार को सफाई का जिम्मा दे दिया है। ऐसे में वह बेरोजगार हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद नाहन में हाउस की बैठक के दौरान पुराने ठेकेदार की सफाई व्यवस्था पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए टेंडर को रद्द कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि शनिवार से नए ठेकेदार ने सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए अपनी लेबर लगा दी है। नगर परिषद नाहन ने शहर के बाहरी हिस्से की साफ-सफाई का जिम्मा ठेके पर दिया है, जबकि शहर के भीतर की सफाई का जिम्मा नगर परिषद नाहन के सफाई कर्मचारियों पर है।
विज्ञापन
उधर नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी ने बताया कि ठेकेदार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को दैनिक भोगी नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शनिवार से दूसरे ठेकेदार को टेंडर दे दिया गया है। हाउस की बैठक में पुराने ठेकेदार के टेंडर को रद्द कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि यह सफाई कर्मचारी भी पुराने ठेकेदार के अधीन ही काम करते थे।
विज्ञापन