फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   SUSANT PRESENT HONESTY MISSAL

मोबाइल लौटाकर सुशांत ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SUSANT PRESENT HONESTY MISSAL
राजगढ़ में नेपाली मजदूर का खोया मोबाइल लौटाता कॉलेज का छात्र। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ कॉलेज के एक छात्र ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। राजगढ़ कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र सुशांत को सड़क पर पड़ा एक नया मोबाइल मिला। हजारों रुपये की कीमत का मोबाइल देखकर भी उसका ईमान नहीं डिगा। छात्र ने उस मोबाइल को पुलिस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को एक नेपाली मजदूर मन बहादुर का मोबाइल फोन पुराने बस अड्डे के समीप गिर गया। यह मोबाइल वहां से गुजर रहे राजगढ़ कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र सुशांत को मिला। उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए इस फोन को राजगढ़ ट्रैफिक पुलिस गुमटी में तैनात मुख्य आरक्षी कुलवंत ठाकुर को सौंपा। नेपाली मजदूर ने अपने फोन पर कॉल की तो पुलिस ने उसे वहां से ले जाने को कहा। इसके बाद उसे मन बहादुर को सौंपा गया।
विज्ञापन

मन बहादुर ने बताया कि उसने यह फोन हाल ही में 11 हजार रुपये में खरीदा था। यह फोन काम करते समय उसकी जेब से गिर गया। उसने सुशांत का आभार प्रकट किया है। लोग, सुशांत की ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed