फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   submit house tax till 31 august

31 अगस्त तक जमा करवाएं हाउस टैक्स

Sat, 30 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 30 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो नाहन (सिरमौर)। नाहन नगर पालिका परिषद में शनिवार को जनरल हाउस आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्षा अनीता शर्मा ने की। जनरल हाउस में शहर के सभी 13 वार्डों के लिए विकासात्मक कार्यों पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें शहर के सभी 13 वार्डों में रास्तों की मरम्मत, नई नालियों का निर्माण व डंगे के लिए प्रस्ताव पास कर सरकार से बजट की मांग की गई।

विज्ञापन

साथ ही शहर वासियों की सुविधा के लिए हाउस टैक्स जमा करवाने की अवधि एक माह आगे बढ़ाने की घोषणा की गई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि हाउस टैक्स जमा करवाने की तिथि को 31 अगस्त कर दिया गया है। यदि शहरवासी इस तारीख तक हाउस टैक्स जमा करवाते हैं तो उन्हें 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यदि कोई इस अवधि तक हाउस टैक्स जमा नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ कानूनी नोटिस देकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में सभी 13 वार्डों के पार्षदों व मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed