फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   store of cmo office burnt and 2 lakhs rupees properity damaged

सीएमओ आवास पर स्टोर में लगी आग से दो लाख का नुकसान

Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
store of cmo office burnt and 2 lakhs rupees properity damaged
नाहन में चिकित्सा अधिकारी के निवास में स्टोर में कूड़े में लगी आग। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर आवास के पुराने स्टोर में बुधवार दोपहर को आग लगने से उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर ढाई बजे के आसपास दमकल विभाग को मुख्य चिकित्सा अधिकारी आवास के पास स्टोर में आग लगने की सूचना मिली। इस पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन

स्टोर में पुराने टायर, प्लास्टिक की बोतलें आदि समान था जो आग की भेंट चढ़ गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग काबू पाया। आग की इस घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान आंका गया है, जबकि दमकल विभाग ने करीब 20 लाख रुपये की संपदा बचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर अधिकारी रामकुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी आवास के स्टोर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। आग से स्टोर में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया है, जबकि 20 लाख की संपदा को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed