फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   staff shortage in basanha school

Sirmour News: अध्यापकों के न होने से स्कूल में अब विद्यार्थी प्रवेश लेने में कर रहे आनाकानी

Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
staff shortage in basanha school
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाहां का भवन। संवाद
बसाहां स्कूल में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के 10 पद रिक्त, विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन

अध्यापकों के न होने से स्कूल में अब विद्यार्थी प्रवेश लेने में कर रहे आनाकानी
हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने भी इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की थी
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाहां में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता समेत करीब दस पद खाली पड़े हुए हैं। इस कारण विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलने पर संशय खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार स्कूल में प्रधानाचार्य, पीटीआई, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, लिपिक, वरिष्ठ अधिक्षक, प्रवक्ता हिंदी, प्रवक्ता विज्ञान, व्यवसायिक अध्यापक, कृषि व कंप्यूटर साइंस के अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। लंबे समय से खाली पड़े पदों के कारण अब स्कूल में बच्चे प्रवेश लेने में भी हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को कई किलोमीटर की दूरी तय करके दूसरे स्कूलों में जाकर शिक्षा ग्रहण करना पड़ रहा है। बता दें कि हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने भी इसी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की थी। दुर्भाग्य से आज यह स्कूल स्टाफ के लिए तरस गया है। स्टाफ पूरा नहीं होने के कारण बच्चे अब यहां प्रवेश लेने से आनाकानी कर रहे हैं। वह इस स्कूल की बजाए दस से 12 किलोमीटर की दूरी तय करके दूसरे स्कूल में जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के पीटीए प्रधान हरिद्र सिंह, रमेश दत्त शर्मा, दिनेश शर्मा, दीपक, राजेंद्र दत्त, शमशेर सिंह ने बताया कि इस स्कूल में लाना बांका पंचायत, डिंगर किन्नर व नेहर स्वार पंचायत के गांव के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। पूर्व सरकार ने इस स्कूल में नॉन मेडिकल की कक्षाएं चलाने का निर्णय तो जरूर लिया लेकिन स्टाफ नहीं मिला। अब सरकार ने यहां इस संकाय की कक्षाएं भी बंद कर दी हैं। स्टाफ नहीं होने के कारण बच्चे यहां प्रवेश नहीं ले रहे थे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल समेत अन्य अध्यापकों के 10 पद खाली होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर खाली पड़े प्रवक्ता व अध्यापकों की सूची उच्च शिक्षा अधिकारी व सरकार को भेजी जाती है।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed