फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sport

चार सौ मीटर दौड़ में चिराग और जसविंद्र ने मारी बाजी

Wed, 05 Feb 2020 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Sport
नाहन (सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में बुधवार को दूसरी वार्षिक एथलेटिक्स मीट आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ माता पद्मावती नर्सिग कॉलेज की प्रधानाचार्या रिजी जे वर्गीस ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में लड़कों की 400 सौ मीटर दौड़ के कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा के जसविंद्र ने पहला, नौवीं के रितिक ने दूसरा स्थान पाया। जबकि, वरिष्ठ वर्ग में जमा एक साइंस के चिराग ने पहला, इसी कक्षा के श्रीनिवास ने दूसरा व दसवीं के हंस ने तीसरा स्थान पाया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ के वरिष्ठ वर्ग में जमा एक साइंस के यश, अभिनव व मृदुल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों की रिले दौड़ के कनिष्ठ वर्ग में अभि, अमरीन, आदित्य व कार्तिक ने पहला, स्वास्तिक, आयुष व करिश्मा ने दूसरा स्थान पाया। लड़कों की वरिष्ठ वर्ग की रिले दौड़ में दिविक, आदित्य, अर्चित व हंस ने पहला, अभिनव, निवेश, यश व रजत ने दूसरा तथा श्रीनिवास, दक्ष, आर्यन व निखिल ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों के कनिष्ठ वर्ग की चम्मच दौड़ में वैभवी, सम्भावी व अरिका ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। वहीं लड़कियों की अति कनिष्ठ वर्ग की चम्मच रेस में स्नेहा ने पहला, प्राची ने दूसरा स्थान पाया। इसी प्रकार लड़कों के अति कनिष्ठ वर्ग की चम्मच रेस में समर्थ, आयुष व करिश्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। जबकि लड़कियों के वरिष्ठ वर्ग की सैक रेस में हिमांशु ने पहला, महक ने दूसरा स्थान पाया। लड़कों के कनिष्ठ वर्ग की सैक रेस में पीयूष, अदित्य व सौरभ ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। लड़कियों के कनिष्ठ वर्ग की चम्मच रेस में महक शर्मा ने पहला, वैभवी ने दूसरा व सम्भावी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

लड़कों के कनिष्ठ वर्ग की शॉट पुट में जसविंद्र ने पहला, सानिध्य ने दूसरा व अमीन ने तीसरा, लड़कों के वरिष्ठ वर्ग के शॉट पुट में रजत, आर्चित, लड़कों के वरिष्ठ वर्ग की डिसकस थ्रो में निवेश, निवास व आर्यन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में मुख्य अतिथि रिजी ने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed