फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmaur: Wards Reserved for Women in Nahan and Paonta Municipal Councils, as well as Rajgarh Municipal Committ

सिरमौर: नगर परिषद नाहन व पांवटा सहित नप राजगढ़ में महिलाओं के लिए आरक्षित किए वार्ड, जानें विस्तार से

Sat, 28 Mar 2026 06:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 06:12 PM IST
सार

सिरमौर में नगर निकायों चुनावों को लेकर चुनाव आयोग के आदेशों के बाद महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
Sirmaur: Wards Reserved for Women in Nahan and Paonta Municipal Councils, as well as Rajgarh Municipal Committ
नगर परिषद नाहन का आरक्षण रोस्टर जारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नगर निकायों चुनावों को लेकर चुनाव आयोग के आदेशों के बाद महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए गए हैं। नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़ में ड्रा माध्यम से वार्ड आरक्षित हुए। इसके तहत नाहन में छह, पांवटा साहिब छह तथा राजगढ़ में तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। इनमें एक-एक वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए भी आरक्षित हुआ है। वार्ड आरक्षित हो जाने के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है और चुनावी रण में उतरने को लेकर रणनीति भी शुरू हो गई है।  नगर परिषद नाहन में शनिवार को टाउन हॉल में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में ड्रा के माध्यम से महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया। इसमें सरकार व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। ड्रा के माध्यम से नगर परिषद नाहन के 13 वार्डों में से एक वार्ड अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए तथा शेष अन्य में से पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।

विज्ञापन



एसडीएम ने बताया कि उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से दूसरी सबसे अधिक आबादी वाले वार्डों 8, 9 व 12 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। इनमें से वार्ड नंबर 9 मियां मंदिर को ड्रा के माध्यम से अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया। इसके अलावा शेष 10 वार्डों में से वार्ड नंबर तीन शांति संगम, वार्ड नंबर 4 शमशेरगंज, वार्ड नंबर 5 अमरपुर, वार्ड नंबर 11 जगन्नाथ मंदिर तथा वार्ड नंबर 13 बाल्मीकि बस्ती को लॉट के माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में वार्ड नंबर एक ढाबों, दो हरिपुर, छह नया बाजार, सात ऊपर की टोली तथा 10 कच्चा टैंक अनारक्षित हैं। हालांकि, वार्ड को इससे पहले भी आरक्षित किया गया था लेकिन इस प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

पांवटा साहिब में छह वार्ड हुए महिलाओं के लिए आरक्षित 
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद के चुनाव के लिए छह वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने के लिए लॉट (ड्रा) प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें से एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में नगर परिषद  के छह वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने के लिए ड्रा प्रक्रिया की गई। ड्रा प्रक्रिया के तहत वार्ड नंबर एक भाटांवाली अनारक्षित, वार्ड नंबर दो भूपपुर केदारपुर महिला, वार्ड नंबर तीन बद्रीपुर महिला, वार्ड नंबर चार तारूवाला महिला , वार्ड नंबर पांच शमशेरपुर अनारक्षित, वार्ड नंबर छह बाइपास महिला, वार्ड नंबर सात अस्पताल अनारक्षित, वार्ड नंबर आठ बस स्टैंड अनारक्षित, वार्ड नंबर नाै काहर बस्ती अनारक्षित, वार्ड नंबर 10 देवीनगर एक अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 11 देवीनगर दो अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 12 शुभखेड़ा महिला व वार्ड नंबर 13 हिरपुर अनारक्षित रखा गया है। एसडीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों की अनुपालना में नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के कुल 13 वार्डों में से वार्ड संख्या 10 देवीनगर-1 व 11 देवीनगर-2 (दो वार्ड) अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन

राजगढ़ में तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित 
नगर पंचायत राजगढ़ में वार्डों के लिए महिला आरक्षण ड्रॉ के माध्यम एसडीएम कार्यालय में शनिवार को पारदर्शी प्रक्रिया से निकाला गया। महिला आरक्षण के लिए वार्डों का निर्धारण आज ड्रा प्रणाली के माध्यम से किया गया।  उप मंडलाधिकारी राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई उपायुक्त सिरमौर के निर्देशों के अनुरूप की गई । उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जल शक्ति विभाग मंडल राजगढ़ के अधिशासी अभियंता, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा तहसीलदार राजगढ़ को मौके पर उपस्थित रहे और यह पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न की गई । इसके तहत अब नगर पंचायत राजगढ़ में आरक्षण रोस्टर कुछ इस प्रकार रहेगा। वार्ड नंबर एक अनारक्षित ,वार्ड नंबर दो अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, वार्ड नंबर तीन अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर चार महिला व वार्ड नंबर पांच महिला के लिए, वार्ड नंबर छह अनारक्षित तथा वार्ड नंबर सात भी अनारक्षित रहेगा। पहले भी यह प्रक्रिया गत वर्ष हुई थी, जोकि रद्द हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed