फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news one person died in road accident and one injured

Sirmour News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news one person died in road accident and one injured
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के पुरुवाला थाना के तहत गोरखुवाला स्कूल के समीप शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार बाइक के ट्रैक्टर ट्राली के साथ टकराने से हुआ। पुरुवाला पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मानपुर देवड़ा तहसील पांवटा साहिब निवासी दिनेश कुमार पुत्र सुकडराम की शिकायत पर पुरुवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात को यह कंपनी से छुट्टी होने पर अपने घर पहुंचा। इस बीच उसके भाई ओम प्रकाश ने उससे कहा कि ट्रैक्टर ट्राली का टायर बदलना है। दोनों भाई ट्रैक्टर पर पुरुवाला टायर बदलने चले गए। टायर बदलने के बाद यह दोनों ट्रैक्टर से वापस मानपुर देवड़ा की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान रात को जब वह गोरखुवाला स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से बाइक नंबर (एचपी17जी-0630) तेज रफ्तारी के साथ आई। बाइक पर नवादा निवासी अजय व योगेश सवार थे। बैरीकेड के पास बाइक ट्रैक्टर ट्राली के आगे आकर टकराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों युवक सड़क के किनारे गिरकर घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। दोनों घायलों को इलाज के लिए पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल नवादा निवासी अजय पुत्र शिव कुमार को अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि योगेश का उपचार चल रहा है।
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed