फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news one accused arrested with 1.525 kg charas in manal kanti masva road in sautan

Sirmour News: 1.525 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news one accused arrested with 1.525 kg charas in manal kanti masva road in sautan
sirmaur news one accused arrested with 1.525 kg charas in manal kanti masva road in sautan
सतौन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने 1.525 किलोग्राम चरस के साथ एक आरोपी को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने यह कार्रवाई सोमवार देर रात अमल में लाई। पुरुवाला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को रात्रि गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव शटोड़ का एक व्यक्ति चरस बेचने का अवैध धंधा करता है। लिहाजा, टीम ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान के तहत मानल कांटी मश्वा सड़क पर दोसड़का के समीप आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन

इसी बीच एक व्यक्ति अपने हाथ में कैरी बैग पकड़े आते दिखाई दिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम चतर सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव शटोड़ डाकघर कमरऊ बताया। इस दौरान चतर सिंह की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.525 किलो चरस बरामद हुई। टीम ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी के खिलाफ पुरुवाला पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed