फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news nahan news vikas ki baat 1.92 crore rupees will be spent on aush hospital nahan building and others maintaince

1.92 करोड़ रुपये से हो रहा नाहन आयुष अस्पताल का पुनरुत्थान

Sun, 04 Sep 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news nahan news vikas ki baat 1.92 crore rupees will be spent on aush hospital nahan building and others maintaince
सहायक अभियंता डीएस राणा। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल जल्द ही लोगों को नए स्वरूप में मिलेगा। 1.92 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल भवन के पुनरुत्थान का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

पांच मंजिल के इस भवन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.60 करोड़ रुपये से भवन के पुनरुत्थान का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद 32 लाख रुपये से बिजली सहित अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

पांच मंजिल के इस भवन में धरातल पर मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए ओपीडी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा यहां पर स्टोर रूम और दो लिफ्टें लगाई जाएंगी। इसमें एक लिफ्ट मरीजों और दूसरी चिकित्सकों के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मंजिल में औषधालय, पंचकर्मा कक्ष, दूसरी मंजिल में एक्सरे कक्ष, बड़ा और छोटा ऑपरेशन थियेटर और विसंक्रमण कक्ष बनाया जा रहा है।
तीसरी मंजिल में पुरुष और महिला वार्ड होंगे। इसके अलावा चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के सेवा कक्ष बनाए जाएंगे। जबकि एक छोटा स्टोर भी यहां होगा। चौथी मंजिल में पुरुष वार्ड, अस्पताल प्रभारी का ऑफिस और योगा कान्फ्रेंस हाल तैयार किया जा रहा है। पांचवीं मंजिल पर मिट्टी थेरेपी, एक्यूपेशर, योग षठ कर्म, सन थेरेपी कक्ष बनाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि आयुष अस्पताल के इस भवन में पहले राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय का साइंस ब्लॉक था। कॉलेज शिफ्ट होने के बाद इस भवन में मेडिकल कॉलेज में बने आयुष अस्पताल को कोविड कॉल में स्थानांतरित किया गया। फिलहाल इसकी दो मंजिलों में अस्पताल चल रहा है। अब इसका पुनरुत्थान करके सभी मंजिलों को चालू किया जा रहा है।
----
अस्पताल भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर : दलबीर सिंह राणा
लोक निर्माण विभाग नाहन उपमंडल के सहायक अभियंता दलबीर सिंह राणा ने बताया कि आयुष अस्पताल भवन के पुनरुत्थान का कार्य प्रगति पर है। 1.60 करोड़ रुपये से इसके भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विभाग निर्माण कार्य जल्द पूरा करेगा।
---
मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : डॉ. प्रभाकर मिश्रा
आयुष अस्पताल के प्रभारी डॉ. प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि पांच मंजिल के भवन में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में योगा, पंचकर्म मिट्टी थेरेपी, एक्यूप्रेशर सुविधाओं सहित मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए भी विशेष सुविधाएं होंगी।

---
निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद : डॉ. राजन
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजन ने बताया कि आयुष अस्पताल नाहन के भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। अस्पताल में उपचार करवाने आने वाले लोगों को पहले से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

आयुष अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रभाकर मिश्रा।

आयुष अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रभाकर मिश्रा।- फोटो : NAHAN

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजन।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजन।- फोटो : NAHAN

आयुष अस्पताल नाहन के पुनरुत्थान कार्य के लिए भवन का नक्शा। संवाद

आयुष अस्पताल नाहन के पुनरुत्थान कार्य के लिए भवन का नक्शा। संवाद- फोटो : NAHAN

आयुष अस्पताल भवन के पुनरुत्थान निर्माण कार्य में जुटे कामगार। संवाद

आयुष अस्पताल भवन के पुनरुत्थान निर्माण कार्य में जुटे कामगार। संवाद- फोटो : NAHAN

आयुष अस्पताल नाहन में तैयार किए जा रहे कक्ष। संवाद

आयुष अस्पताल नाहन में तैयार किए जा रहे कक्ष। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed