फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news 180 students of dld appear in english peper in nahan diet on monday 5 december 2022

Sirmour News: अंग्रेजी भाषा का पेपर देकर उत्साहित दिखे डीएलएड प्रशिक्षु

Mon, 05 Dec 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news 180 students of dld appear in  english peper in nahan diet on monday 5 december 2022
ाइट नाहन के परीक्षा हाल से अंग्रेजी भाषा का पेपर देकर बाहर निकलती प्रशिक्षु। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) पार्ट-1 बैच 2021-23 की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हुईं। पहले दिन टीचिंग इन अंग्रेजी भाषा की परीक्षा आयोजित की गई। इन परीक्षाओं को देने के लिए प्रशिक्षु काफी उत्साहित नजर आए। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में 180 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने ये परीक्षा दी।
विज्ञापन

सुबह के समय 9:20 बजे से प्रशिक्षुओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हो गया था, जो 9:50 तक जारी रहा। इसके बाद प्रशिक्षुओं को पेपर उपलब्ध करवाए गए। परीक्षा हॉल और कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनकी निगरानी तकनीकी पर्यवेक्षक अश्विनी ठाकुर ने की।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी एवं डाइट नाहन के प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा ने कहा कि पहले दिन 180 प्रशिक्षुओं ने टीचिंग इन अंग्रेजी भाषा का पेपर दिया। परीक्षा संचालन के दौरान सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई ताकि सभी प्रशिक्षु अपनी मेहनत से परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विद्यार्थी बोले- पेपर था आसान, जो पढ़ा था वही आया
1. अनुराग शर्मा ने कहा कि पहला पेपर बहुत आसान आया। इसे हल करते हुए किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई।
2. जबकि अंकुश पुंडीर ने कहा कि शिक्षकों ने जो पढ़ाया था, वही पेपर में आया। इसलिए पेपर देकर बहुत मजा आया।
3. मोनिका ठाकुर ने कहा कि पेपर ठीक ही था। 70 नंबर का पेपर था जिसे पूरा हल किया। कोई परेशानी नहीं हुई।
4. प्रिया चौहान ने कहा कि प्रश्नपत्र में सभी सवाल आसान थे। थोड़ा लंबा जरूर था, लेकिन तीन घंटे में उसे पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed