फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news 106 unit blood collected in nahan and ponta camp on saturday 8 october 2022

नाहन और पांवटा में रक्तदाताओं ने दिखाया जोश, 106 यूनिट खून एकत्रित

Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news 106 unit blood collected in nahan and ponta camp on saturday 8 october 2022
पांवटा कॉलेज में आयोजित शिविर में रक्तदान करता युवक। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस समिति नाहन और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को सामुदायिक भवन नाहन में रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ उपायुक्त रामकुमार गौतम ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर एक-एक जिंदगी बचाने जा रहे हैं। शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान करने वालों में अंकित, विशाल, सुनीता, विक्रम कुमार, ईशो रानी, मुनीत कल्याण, कुश, लव, अंकित नारनौल, पुरुषोत्तम, अभय, गौरव, राकेश, नवदीप, अनीता, पूजा, अविनाश, विशाल कुमार, रीतिका, सन्नी, दीपक कुमार, धनवीर कुमार, बागेश कुमार, रोबिन, अश्विनी और ज्योतिबाला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस समिति के प्रधान जगदीप चौहान, उपप्रधान जुगनु कुमार, महासचिव राकेश पाहवा, प्रेस सचिव राजेश बोसी, पारूल सहोत्रा, प्रदीप कल्याण, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और साहिल बडलान मौजूद रहे। शिविर में मेडिकल कॉलेज नाहन से आई ब्लड बैंक की टीम ने सेवाएं दीं। इसमें राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में रोटरी सखी पांवटा, एनएसएस, एनसीसी और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया गा। इसका शुभारंभ नगर परिषद पांवटा की अध्यक्षा निर्मल कौर ने किया। शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं समेत कॉलेज स्टाफ ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में देहरादून से आईएमए के पीआरओ कमल साहू की टीम ने सेवाएं दीं।
इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल, रोटरी सखी पांवटा की अध्यक्ष सोनिया भाटिया, सचिव मीनाक्षी रहल, नीना सबलोक, अजंली सिंगला, सर्वजीत कौर, रोटरी क्लब अध्यक्ष राकेश रहल, रीना चौहान आदि मौजूद रहे।

---
1. नाहन के प्रथम ने कहा कि किसी की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंद व्यक्ति को खून देने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
2. नाहन के अभय ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा खून किसी जरूरतमंद के काम आ सकेगा। मैं आगे भी जरूर रक्तदान करूंगा।
3. नाहन की सुनीता ने कहा कि मैंने पहली बार रक्तदान किया। ऐसा करके मुझे बहुत खुशी मिली।
4. नाहन के गौरव ने कहा कि खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। खुशी है कि मेरे खून से एक जिंदगी बचेगी।
5. पांवटा के आर्यन ने कहा कि दोस्तों के साथ रक्तदान कर वह खुश हैं। सड़क हादसों में घायल लोगों को नया जीवन मिलता है।
6. पांवटा की मुस्कान ने कहा कि पहली बार खून दान किया। हमारे खून से किसी का जीवन बच सकता है।
7. पांवटा की टिया कुमारी ने कहा कि लकड़ियां भी रक्तदान में अब लड़कों से पीछे नहीं है। हमारे एनसीसी समूह की 17 से अधिक लड़कियां रक्त दे चुकी हैं।
8. पांवटा के रामकिशन ने कहा कि रक्तदान करने से मन को बेहद सुकून मिला है। हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए।
9. पांवटा के प्रथम छाबड़ा ने कहा कि रक्तदान शिविर का पता चला तो वह दोस्तों के साथ रक्तदान करने आए।

नाहन में शिविर के दौरान रक्तदान करते रक्तदाता एवं अन्य। संवाद

नाहन में शिविर के दौरान रक्तदान करते रक्तदाता एवं अन्य। संवाद- फोटो : NAHAN

नाहन में रक्तदान शिविर के शुभारंभ के दौरान उपायुक्त राम कुमार गौतम एवं ब्लड बैंक टीम के सदस्य। सं

नाहन में रक्तदान शिविर के शुभारंभ के दौरान उपायुक्त राम कुमार गौतम एवं ब्लड बैंक टीम के सदस्य। सं- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed