{"_id":"61914d44ee395055e61f6e93","slug":"sirgul-win-volleyball-matc-in-palgani-sirmaur-nahan-news-sml3902432147","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में पलगानी को हराकर शिरगुल बिना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में पलगानी को हराकर शिरगुल बिना विजेता
विज्ञापन
sirgul win volleyball matc in palgani sirmaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र के पलगानी गांव में बाल दिवस पर शिव नवयुवक मंडल पलगानी की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबाल स्पर्धा के अलावा बच्चों के कार्यक्रम और महिला खेल भी आयोजित किए गए।
नेहरू युवा केंद्र नाहन के जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं, थाना कसोगा पंचायत के प्रधान सेवानंद शर्मा ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि ने कैच द रेन और फिट इंडिया के बारे में भी जागरूक किया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पलगानी और शिरगुल क्लब के बीच खेला गया। शिरगुल क्लब ने पलगानी को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। शिरगुल क्लब के खिलाड़ी अमनदीप सिंह को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बच्चों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पारूल शर्मा पहले, शिवाली दूसरे और सूर्यांश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पूजा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कक्षा सातवीं के छात्र राघव शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। सूर्यांश शर्मा और राधिका ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। चारू शर्मा और मोंटी ने भाषण दिया। दिव्या शर्मा ने मनमोहक नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में उपप्रधान राजेंद्र दत्त, बीडीसी सदस्य जय सिंह, वार्ड सदस्य वीना शर्मा, नवयुवक मंडल के प्रधान सौरभ शर्मा और पूर्व बीडीसी सदस्य केश्वानंद शर्मा उपस्थित रहे। यशपाल शर्मा, बाबू राम, गोपाल, धर्मेंद्र, महेश, नरेश, मुकेश, गौरव, तुलसीराम, जयपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।