फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pwd ministrial staff association meeting

Sirmour News: पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने उठाईं कर्मचारियों की लंबित मांगें

Thu, 08 Oct 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
pwd ministrial staff association meeting
अधीक्षक ग्रेड-2 के रिक्त पद भरने और करुणामूलक नौकरी की आय सीमा पांच लाख करने की मांग
विज्ञापन

डब्ल्यूएएमआईएस कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि और लिपिक वर्ग के रिक्त पद भरने का भी आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला सिरमौर की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष नागेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। महासचिव साकेत कुमार ने बैठक का संचालन किया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित कर आगामी कार्रवाई के लिए राज्य कार्यकारिणी को भेजे गए।
एसोसिएशन ने वरिष्ठ सहायकों से अधीक्षक ग्रेड-2 के पदों पर हाल ही में हुई पदोन्नति के लिए सरकार और राज्य कार्यकारिणी का आभार जताया। साथ ही अधीक्षक ग्रेड-2 के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। एसोसिएशन ने कहा कि इससे पात्र कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सकेगा और विभागीय कामकाज भी सुचारु रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए निर्धारित पारिवारिक आय सीमा को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा डब्ल्यूएएमआईएस पोर्टल पर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि या उचित मानदेय देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिरमौर के विभिन्न कार्यालयों में लिपिक वर्ग के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की भी मांग की गई। एसोसिएशन ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण मौजूदा स्टाफ पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है। इससे विभागीय कामकाज प्रभावित होने के साथ कर्मचारियों पर भी दबाव बढ़ रहा है।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोमिला ठाकुर, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, पवन कुमार, गुरदीप सिंह, घनश्याम, संयुक्त सचिव किशन पुंडीर, सुमित कुमार, बबलू, वित्त सचिव रुपेश अग्रवाल, संगठनात्मक सचिव दलीप कुमार, भूपाल सिंह, प्रेस सचिव नागेंद्र सिंह, ऑडिटर राजेश शर्मा, कानूनी सलाहकार चंदर प्रकाश और मुख्य सलाहकार इंद्र सिंह सहित अन्य जिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed