{"_id":"6ac639c2271ba9780f04881c","slug":"7-panchyat-tb-free-deckare-in-rajgarh-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190942-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्वास्थ्य खंड राजगढ़ की सात पंचायतें टीबी मुक्त घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्वास्थ्य खंड राजगढ़ की सात पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
विज्ञापन
राजगढ़ में एसडीएम राजकुमार ठाकुर के साथ टीबी मुक्त पंचायतों के सम्मानित किए गए प्रतिनिधि और विभ
एसडीएम ने पंचायत प्रधानों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
दाहन को गोल्ड, शाया सनौरा को सिल्वर और पांच पंचायतों को ब्रॉन्ज मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड राजगढ़ की सात पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। बुधवार को एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने पंचायत प्रधानों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विकास खंड की 34 पंचायतों में से कुडू लवाणा, धनच मानवा, शाया सनौरा, राणाघाट, छोगटाली, दीदग और दाहन पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई हैं।
लगातार तीन वर्षों तक निर्धारित मानकों पर खरा उतरने पर दाहन पंचायत को गोल्ड, दो वर्षों तक मानक पूरा करने पर शाया सनौरा को सिल्वर और अन्य पांच पंचायतों को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रयास होना चाहिए कि विकास खंड की सभी पंचायतें टीबी मुक्त हों।
खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा ने पंचायतों से स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की। शशिकांत ने टीबी मुक्त पंचायत के लिए निर्धारित मानकों की जानकारी दी। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजेश शर्मा ने मंच संचालन किया। इस दौरान डॉ. ज्योत्सना, डॉ. विकास, डॉ. अस्तित्व सहित स्वास्थ्य विभाग का फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहन को गोल्ड, शाया सनौरा को सिल्वर और पांच पंचायतों को ब्रॉन्ज मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड राजगढ़ की सात पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। बुधवार को एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने पंचायत प्रधानों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विकास खंड की 34 पंचायतों में से कुडू लवाणा, धनच मानवा, शाया सनौरा, राणाघाट, छोगटाली, दीदग और दाहन पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई हैं।
लगातार तीन वर्षों तक निर्धारित मानकों पर खरा उतरने पर दाहन पंचायत को गोल्ड, दो वर्षों तक मानक पूरा करने पर शाया सनौरा को सिल्वर और अन्य पांच पंचायतों को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रयास होना चाहिए कि विकास खंड की सभी पंचायतें टीबी मुक्त हों।
विज्ञापन
खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा ने पंचायतों से स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की। शशिकांत ने टीबी मुक्त पंचायत के लिए निर्धारित मानकों की जानकारी दी। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजेश शर्मा ने मंच संचालन किया। इस दौरान डॉ. ज्योत्सना, डॉ. विकास, डॉ. अस्तित्व सहित स्वास्थ्य विभाग का फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन