फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   10 goats died in falling cowshed

Sirmour News: चमयाड़ में गोशाला की छत गिरी, दबने से 10 बकरियों की मौत

Thu, 08 Oct 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
10 goats died in falling cowshed
चाकली पंचायत के चमयाड़ गांव में गोशाला की छत गिरने से मलबे में दबकर मरीं बकरियां। स्रोत : ग्राम
-बुधवार तड़के हुआ हादसा, पशुपालक को हजारों रुपये का नुकसान
विज्ञापन


20 के करीब बकरियां थीं गोशाला में, पटवारी ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की चाकली पंचायत के चमयाड़ गांव में बुधवार तड़के गोशाला की छत गिरने के बाद दबने से 10 बकरियों की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक बलबीर सिंह को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद हल्का पटवारी ने नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी।
जानकारी के अनुसार, बलबीर सिंह की गोशाला में करीब 20 बकरियां थीं। बुधवार तड़के अचानक गोशाला की छत गिर गई। हादसे में 10 बकरियां मलबे के नीचे दब गईं। बलबीर सिंह ने मलबे में फंसी बकरियों को बाहर निकाला। जीवित बकरियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि मृत बकरियों को भी सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पशुपालक ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान और हल्का पटवारी को दी। ग्रामीण बलबीर बल्लू, बालकिशन, नितिश शर्मा और संजय शर्मा ने बताया कि हादसे से बलबीर सिंह को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की। बलबीर सिंह ने बताया कि वह और उसके तीन बेटे दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बकरियां उनके परिवार की आय का एक महत्वपूर्ण सहारा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकली पंचायत प्रधान संजय कुमार ने बताया कि गोशाला की छत गिरने से 10 बकरियों की मौत हुई है। ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।----

चाकली पंचायत के चमयाड़ गांव में गोशाला की छत गिरने से मलबे में दबकर मरीं बकरियां। स्रोत : ग्राम

चाकली पंचायत के चमयाड़ गांव में गोशाला की छत गिरने से मलबे में दबकर मरीं बकरियां। स्रोत : ग्राम

चाकली पंचायत के चमयाड़ गांव में गोशाला की छत गिरने से मलबे में दबकर मरीं बकरियां। स्रोत : ग्राम

चाकली पंचायत के चमयाड़ गांव में गोशाला की छत गिरने से मलबे में दबकर मरीं बकरियां। स्रोत : ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed