{"_id":"6ac645dfdc5236cc20079d23","slug":"water-problem-in-chocki-mrigwal-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-190944-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चौकी मृगवाल विद्यालय में एक सप्ताह से पेयजल की भारी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चौकी मृगवाल विद्यालय में एक सप्ताह से पेयजल की भारी किल्लत
विज्ञापन
स्कूली बच्चों और शिक्षकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब। सतौन(सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकी मृगवाल में पिछले एक सप्ताह से पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। स्कूल में 52 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन पानी न होने से बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से स्कूल की पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्कूल प्रभारी राकेश चौहान ने बताया कि पानी न होने से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर के भोजन (मिड-डे मील) को बनाने में आ रही है। बच्चों के लिए भोजन बनाना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा बच्चों को पीने के पानी और शौचालयों के उपयोग के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं और पानी के बिना उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई अभिभावकों ने भी इस समस्या पर चिंता जताई है।
ग्रामीणों और एसएमसी ने प्रशासन और जलशक्ति विभाग से मांग की है कि स्कूल में पेयजल की आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि चौकी मृगवाल जैसे दुर्गम क्षेत्र में वैसे भी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में स्कूल में पानी जैसी मूलभूत सुविधा का एक सप्ताह तक बंद रहना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग कफोटा के सहायक अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना के पंप हाउस में तकनीकी खराबी होने के कारण यह दिक्कत आई थी तथा मेकेनिकल को मौके पर भेजकर पंप को ठीक कर जल्द ही पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।