{"_id":"67c05126daca6dd59c04f9c0","slug":"shrishti-and-shubham-got-first-place-in-the-exhibition-nahan-news-c-177-1-nhn1002-144467-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्रदर्शनी में सृष्टि और शुभम ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्रदर्शनी में सृष्टि और शुभम ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताया गया।
प्रतियोगिता में सृष्टि और शुभम प्रथम, सीमा, विशाल, देवांश और रुचिका गोयल ने द्वितीय और लता और रेखा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. नीलम कुमारी मॉडलों का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों के हुनर की सराहना की।
प्रो. रमेश कुमार, प्रो. अशोक कुमार व प्रो. सुरम्या गुसाई ने निर्णायक की भूमिका निभाई। क्लब के संयोजक प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा को लेकर तेज गति से वाहन न चलाना, नशा करके गाड़ी न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने का संदेश दिया।