फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shirgul mela culture night in rajgarh

Sirmour News: मैं तो तेरे शहर में आई और पिंक प्लाजो.., की प्रस्तुति से बांधा समां

Wed, 15 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
shirgul mela culture night in rajgarh
राजगढ़ में जिला स्तरीय बैसाखी मेले में अपनी प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैसाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में किशन वर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। किशन वर्मा ने ‘पिंक प्लाजो’ ‘मेरे देखने बिंदी’ और ‘कांडा चूटा कुमरो रा’ जैसी पहाड़ी नाटियों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक देर तक थिरकते नजर आए। भारती शर्मा ने ‘गड्डी शिमला स्टेशन से आई’ और ‘मैं तो तेरे शहर में आई’ जैसे गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं विक्की राजटा और हिमांशी तंवर की प्रस्तुतियों ने भी तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में ठियोग के सुरेश शर्मा ने अपनी पहाड़ी नाटियों से ऐसा रंग जमाया कि हर कोई नाचने पर मजबूर हो गया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि सांसद सुरेश कश्यप रहे, जबकि एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा विशिष्ट अतिथि रहीं। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न, शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


---बाक्स

प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि सांसद सुरेश कश्यप रहे, लेकिन उनका नाम न पोस्टरों में था और न ही निमंत्रण पत्रों में था। यही नहीं, इस दौरान उनके साथ विधायक रीना कश्यप भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला समिति ने विधायक रीना कश्यप को एक भी सांस्कृतिक संध्या में विशिष्ट अतिथि बनाना उचित नहीं समझा जिसकी लोग निंदा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राजगढ़ निवासी होने के साथ वह चुनी हुई जन प्रतिनिधि भी है। उन्हें नजरअंदाज करना उचित नहीं है। यही नहीं वह उस कलेसू परिवार से संबंध रखती है, जिनको शिरगुल देवता की मूर्तियां शाया में मिली थीं।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed