फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Shimla became champion in volleyball competition

Sirmour News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिमला बना चैंपियन

Thu, 13 Nov 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shimla became champion in volleyball competition
फाइनल मुकाबले में हमीरपुर को हराया
विज्ञापन


पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बांटे पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। नेहरू मैदान में आयोजित पहली ठाकुर सूरत सिंह स्मारक वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब शिमला ने अपने नाम किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
फाइनल में जिला शिमला की टीम ने हमीरपुर को 25-22, 25-20, 21-25, 25-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जिला सिरमौर की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रही टीम को 21 हजार रुपये नगद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वॉलीबाल गांव-गांव तक लोकप्रिय है। इस खेल के प्रति युवाओं में गहरी रुचि है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियान खिलाड़ियों को नई दिशा दे रहे हैं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। प्रतियोगिता के संयोजक सतीश ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश स्तरीय टीमों को आमंत्रित किया गया था, जबकि अगले वर्ष इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed