फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sdm meeting on polio abhiyaan

Sirmour News: धगेड़ा खंड में 12,540 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

Tue, 16 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
sdm meeting on polio abhiyaan
नाहन में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अ​भियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में निर्देश देते एसडीए
21 दिसंबर को 98 बूथों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चे गटकेंगे दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन


एसडीएम राजीव सांख्यान ने बैठक में लिया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में 21 से 23 दिसंबर तक होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत 12,540 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह दवा विभाग की ओर से स्थापित 98 बूथों पर 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से पिलाई जाएगी।

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिकित्सा खंड धगेड़ा की खंड स्तरीय कार्य बल की बैठक मंगलवार को एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में उपमंडल कार्यालय सभागार हुई। एसडीएम ने पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम संबंधी पूर्व तैयारियों के बारे में विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि अभियान के बारे में स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान जानकारी प्रदान की जाए ताकि बच्चों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने उद्योग विभाग को जिले के उद्योगों में कार्य कर रहे मजदूरों के 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक करने के लिए कहा। पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संबंधित विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड चिकित्सा अधिकारी धगेड़ा डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि पल्स पोलियो की खुराक 98 बूथों पर पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पोलियो एक संक्रामक रोग है। यह मुख्य रूप से 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। ओरल पोलियो वैक्सीन के बारे में उन्होंने बताया कि मौखिक रूप से पिलाई जाने वाली दवा पोलियो वायरस को निकाल देती है। इससे बच्चे के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी सुरक्षा प्रदान करती है।


टीकाकरण के माध्यम से दी जाने वाली पोलियो दवा केवल बच्चे को ही सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने आग्रह किया कि 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को इस दिन पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं ताकि बच्चों की सुरक्षा के साथ ही सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र चंद, उप निदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर, बाल विकास अधिकारी इशाक मोहम्मद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed