फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sataun-renuka road will be two lane

Sirmour News: सतौन-रेणुकाजी सड़क बहुत जल्द होगी डबल लेन

Fri, 03 May 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
sataun-renuka road will be two lane
खस्ताहाल सतौन-श्री रेणुका जी मार्ग। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

सतौन-रेणुकाजी सड़क बहुत जल्द होगी डबल लेन
90 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए भेजी फाइल
सड़क की दशा सुधरने से धूल-मिट्टी और गड्ढों से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर) खस्ताहाल सतौन-रेणुकाजी सड़क के दिन बहुत जल्द सुधरने वाले हैं। इस सड़क को डबल लेन किया जाएगा। ऐसा होने से रेणुका जी तीर्थ जाने वाले मुसाफिरों को न तो धूल मिट्टी से परेशानी होगी और न ही गड्ढों के कारण हिचकोले खाने पड़ेंगे।
जानकारी के अनुसार रेणुकाजी डैम प्रोजेक्ट के माध्यम से सतौन-रेणुकाजी अब डबल लेन किया जाएगा। इसकी डीपीआर भी तैयार करके स्वीकृति के लिए भेज दी गई है।
बता दें कि दशकों से सतौन-रेणुका जी सड़क खस्ताहाल पड़ी हुई है। बाहरी राज्यों से आने वाले मुसाफिर इस सड़क पर सफर करने से कन्नी काटते हैं। वह वाया नाहन श्री रेणुका जी पहुंचते हैं। इससे सतौन बाजार पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

सनद् रहे कि रेणुकाजी तीर्थ स्थल को जोड़ने वाली सतौन-रेणुकाजी मुख्य सड़क है। सतौन से रेणुका जी का 30 किलोमीटर का सफर बहुत मुश्किलों भरा है। यह सड़क सतौन से चांदनी 15 किलोमीटर शिलाई मंडल के अंतर्गत और चांदनी से रेणुका जी तक 15 किलोमीटर सड़क संगड़ाह मंडल के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतौन से चांदनी तक 15 किलोमीटर सड़क की हालत बहुत दयनीय है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क पर सिर्फ धूल ही धूल है। सड़क के किनारे बसे भजौन और चांदनी पंचायत के लोग भी इससे बहुत परेशान हैं। धूल उनके घरों में जाती है। दोपहिया वाहन में सफर करना बहुत जोखिम भरा है। चांदनी से रेणुकाजी तक 15 किलोमीटर मार्ग काफी हद तक ठीक है। अब इस सड़क के डबल लेन होने से इसकी बदहाल दशा सुधर जाने की उम्मीद है।
सतौन सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 15 किलोमीटर मार्ग की 60 करोड़ की डीपीआर भेज दी गई है। जबकि चांदनी से रेणुकाजी तक 8 किलोमीटर मार्ग की 30 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है। इसके अलावा सतौन से रेणुका जी तक लगभग छह छोटे बड़े पुलों का निर्माण भी होना है जिसकी डीपीआर बननी अभी बाकी है।

सतौन सब डिवीजन के सहायक अभियंता योगेश और रेणुकाजी सब डिवीजन के सहायक अभियंता राजेश धीमान ने बताया कि डीपीआर भेजी जा चुकी है। लगभग 90 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। बजट स्वीकृत होते ही डबल लेन सड़क बनाने का काम विभाग शुरू कर देगा।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed