{"_id":"66683c5e03e481dbf1093eaa","slug":"sarita-devi-elected-president-og-smc-rampurghat-nahan-news-c-177-1-ssml1030-126227-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सरिता देवी को दूसरी बार मिली रामपुरघाट स्कूल प्रबंधन समिति की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सरिता देवी को दूसरी बार मिली रामपुरघाट स्कूल प्रबंधन समिति की कमान
विज्ञापन
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर घाट की नवगठित एसएमसी कार्यकारिणी प्रधानाचार्य के साथ:
सरिता देवी को दूसरी बार मिली रामपुरघाट स्कूल प्रबंधन समिति की कमान
शिक्षक-अभिभावकों के अच्छे समन्वय से अच्छे परिणाम संभव : बसंत राणा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुरघाट की आमसभा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुरघाट जिला सिरमौर में आमसभा का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 163 अभिभावकों ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए सरिता देवी को दूसरी बार स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) अध्यक्ष पद की कमान दी गई।
स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत राणा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति का गठन कर लिया गया है। ये समिति आगामी तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगी। प्रधानाचार्य ने पिछले वर्षों का लेखा-जोखा भी स्कूल प्रबंधन समिति व अभिभावकों के सामने रखा। अभिभावकों को बताया गया कि वह भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बेहतर आपसी तालमेल से ही अच्छे परिणाम, खेलकूद और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में स्कूल के विद्यार्थी अपनी चमक बिखेर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में युवाओं को हर क्षेत्र में अग्रणी रहना जरूरी है जिसमें अभिभावक व शिक्षक मिल कर बेहतर परिणाम दे सकते हैं।
इस अवसर पर वंदना मल्होत्रा, संजय शर्मा, साजिदा बेगम, अंजना चौहान, रामदेवी, पदमा कपूर, मधुबाला, अर्चना देवी, रंजू पवार, दिलीप राणा, हेमंत कुमार, अंकिता , सरिता देवी और केदार शर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
संवाद
...