{"_id":"58ab29b74f1c1b2b69b2353c","slug":"saranha-iti-will-built-by-7-5-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा सात करोड़ से बनेगा सराहां आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा सात करोड़ से बनेगा सराहां आईटीआई
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। सराहां में सवा सात करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई का भवन बनेगा। सिरमौर जिले के दो दिवसीय दौरे पर दोपहर बाद सराहां पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसकी आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने सरहां में निर्माणाधीन कॉलेज भवन के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दोपहर बाद सिरमौर की सीमा पर प्रेम नगर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनका ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने 7.14 करोड़ की लागत से बनने वाले आईटीआई भवन का शिलान्यास करने के उपरांत डिग्री कॉलेज व आईटीआई के बनने वाले भवन के लिए प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री सिविल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल से लेकर विश्राम गृह तक मुख्यमंत्री बाजार से होकर गए। स्थानीय व्यापारियों ने जगह-जगह गेट लगाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना व संबंधित विभागों को उन्हें निपटाने के निर्देश दिए। खास बात यह रही की भारी भीड़ को देखते हुए विश्रामगृह के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर सीपीएस विनय कुमार, योजना बोर्ड उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, सिरमौर सिंह के अलावा सभी विभागों के आला अधिकारी व सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
----------------
--------------------