फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sant govind muni remember on punya tithi

Sirmour News: 11वीं पुण्यतिथि पर याद किए महात्मा गोविंद मुनि, सैकड़ों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 02 Dec 2023 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
sant govind muni remember on punya tithi
श्री रेणुकाजी स्थित निर्वाण आश्रम में महात्मा गोविंद मुनि की श्रद्धांजलि सभा में मौजूद श्रद्धाल
सचित्र
विज्ञापन

11वीं पुण्यतिथि पर याद किए महात्मा गोविंद मुनि, सैकड़ों ने दी श्रद्धांजलि
तप और साधना के बल पर रेणुकाजी में जगाई थी आध्यात्म की अलख : रेणेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी तीर्थ के महान संत और निर्माण आश्रम के पूर्व महंत संत शिरोमणि महात्मा गोविंद मुनि निर्माण की 11वीं पुण्यतिथि शनिवार को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से महात्मा गोविंद मुनि निर्माण की यादों को ताजा करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता करते हुए निर्वाण आश्रम के संचालक और महंत महात्मा रेणेंद्र मुनि ने कहा कि ब्रह्मलीन महात्मा गोविंद मुनि ने अपनी तप साधना के बल पर अनेकों सिद्धियां प्राप्त करके इस तीर्थ में आध्यात्म की अलख को जगाया था।
विज्ञापन

संत समाज में उनकी कमी सदैव खलती रहेगी। उनकी यादें व कर्म इस तीर्थ के कण-कण में आज भी विद्यमान है। इससे पूर्व महात्मा गोविंद मुनि निर्माण की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा और जलाभिषेक करके श्रद्धांजलि सभा का विधिवत व मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भक्ति गीत, संगीत व सत्संग के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महात्मा गोविंद मुनि निर्माण के शिष्य और उनके अनुयाइयों सहित अनेकों संत-महात्मा और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed