फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rs 1500 pension to 2.31 lakh women soon: Agnihotri

2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन जल्द : अग्निहोत्री

Sat, 15 Apr 2023 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rs 1500 pension to 2.31 lakh women soon: Agnihotri
नाहन (सिरमौर)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वायदे को पूरा करते हुए जल्द 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये पेंशन देगी। हिमाचल दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि 15 अप्रैल इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन रहा है।
विज्ञापन

इस दिन हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया था और आज इस पहाड़ी प्रदेश ने अपने सफर के 75 साल पूरे किए हैं। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार और प्रदेश में छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भी याद किया। कांग्रेस सरकार की ओर से प्रदेश के लोगों से किए गए वायदों और गारंटियों के लिए वचनबद्ध है, जिसे समयबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश पर विरासत में 75,000 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई है। 11,000 करोड़ रुपये की देनदारियों कर्मचारियों की भी बाकी है। फिर भी प्रदेश में विकास का पहिया नहीं रुकने देंगे। प्रदेश सरकार संसाधन पैदा करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को चरणबद्ध तरीके से ई-बसों से बदला जाएगा। अभी 150 डीजल बसें, 11 वोल्वो बसें, 35 इलेक्ट्रिक बसें खरीद चुके हैं और 200 इलेक्ट्रिक बसें साल के दौरान खरीदी जाएंगी। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रदेश में रोपवे निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज नाहन, हमीरपुर और चंबा के भवनों का कार्य पूरा करके उनका लोकार्पण किया जाएगा। इनमें नर्सिंग कॉलेज भी आरंभ किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के पांच शहरों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं के सुधार पर लगभग 817 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन शहरों में नाहन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष विभिन्न विभागों के 25,000 क्रियाशील पदों को भरेगी। प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग माफिया के खिलाफ सबको आगे आने की जरूरत है। जो इस कारोबार से जुड़े हैं, उन सब पर शिकंजा कसकर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। खनन माफियाओं के खिलाफ भी निर्णायक अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डाइट संस्थान, जवाहर नवोदय विद्यालय, एवीएन स्कूल, एसवीएन स्कूल, राजकीय नर्सिंग कॉलेज नाहन के प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीदी स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रेणुका जी के विधायक विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक अजय बहादुर, पूर्व विधायक किरनेश जंग, उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed