फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pm mofi birth day celebration

पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा चलाएगी सेवा और जनसंपर्क अभियान : बिंदल

Thu, 17 Sep 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
pm mofi birth day celebration
पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा चलाएगी सेवा और जनसंपर्क अभियान : बिंदल
विज्ञापन

-नाहन में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने 500 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण शुरू करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव और सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा व जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। माता काली मंदिर में हवन, सुबह नौ बजे रक्तदान शिविर तथा आईआईएम सिरमौर, खजूरना पुल, मोगीनंद-सुकेती पुल और कून पुल सहित प्रमुख स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आंगन सेवा उत्सव भी आयोजित होगा।
विज्ञापन

बिंदल ने नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि 500 बिस्तरों वाले नए अस्पताल का निर्माण कार्य कांग्रेस सरकार ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि 117 बीघा भूमि और करीब 261 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होने के बावजूद अस्पताल का निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने तथा लंबित स्वास्थ्य परियोजनाओं को पूरा करने की मांग की।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed