फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road to be repaired

Sirmour News: कोलर गांव में 3 लाख से बनेगा श्मशानघाट का रास्ता

Thu, 25 Sep 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:48 PM IST
सार

नाहन के कोलर गांव में श्मशानघाट के खराब रास्ते की समस्या को लेकर लोगों की मांग पूरी हुई है। विधायक अजय सोलंकी ने रास्ता पक्का करने के लिए तीन लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

विज्ञापन
road to be repaired

विस्तार

लोगों को रास्ता खराब होने के चलते झेलनी पड़ रही समस्या
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी ने उपलब्ध करवाई धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन की ग्राम पंचायत कोलर के कोलर गांव के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। श्मशानघाट को जाने वाले रास्ते को जल्द पक्का किया जाएगा। इसके लिए 3 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। रास्ते की हालत खराब होने के चलते काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब विधायक अजय सोलंकी ने तीन लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। ऐसे में जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।

पंचायत प्रधान शालिनी, ग्रामीणों रमेश, कृष्ण, जसमेर, बिशन, राम प्रकाश, मामचंद, मेहर सिंह, चमन सिंह, कपिल, महेंद्र, रघुवीर, योगेंद्र आदि ने रास्ते के लिए बजट उपलब्ध करवाने पर विधायक का आभार जताया है। प्रधान ने बताया कि तीन लाख से अब रास्ते की हालत बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed