{"_id":"6aa29a2541418785ef0c9ba3","slug":"career-prospects-in-animation-gaming-and-comics-were-outlined-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188552-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एनीमेशन, गेमिंग और कॉमिक्स में कॅरिअर की संभावनाएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एनीमेशन, गेमिंग और कॉमिक्स में कॅरिअर की संभावनाएं बताईं
विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज में एनीमेशन, गेमिंग कॉमिक्स आदि विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला । स्रोत्
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन
विद्यार्थियों को पावर पॉइंट से रचनात्मक क्षेत्रों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में एनीमेशन, गेमिंग, कॉमिक्स और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में कॅरिअर के अवसरों को लेकर कार्यशाला हुई। इसका आयोजन कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से माया अकादमी ऑफ एडवांस्ड क्रिएटिविटी देहरादून के सहयोग से किया गया।
प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। व्यावहारिक कौशल, रचनात्मक क्षमता और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करना भी जरूरी है। कार्यशाला में पावर पॉइंट से विद्यार्थियों को रचनात्मक क्षेत्रों में उभरते अवसरों की जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने एनीमेशन, वीएफएक्स, गेम डिजाइन, 3डी डिजाइन, कॉमिक्स, मोशन ग्राफिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी जैसे क्षेत्रों में रोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को कहानी लेखन, स्केचिंग, स्टोरी बोर्डिंग और डिजिटल कंटेंट निर्माण जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया गया। माया अकादमी की निदेशक शिल्पा दास के अलावा आर्यन राठौड़, अभिषेक असवाल और अनुज ने जानकारी साझा की।