फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road blocked due to rain, water enter in houses

बारिश से सड़कें बंद; डंगे ढहे, घरों में घुसा पानी

Sat, 30 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 30 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
road blocked due to rain, water enter in houses
uttarakhand road - फोटो : अमरउजाला

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिला के निचले क्षेत्रों के मुकाबले ऊपरी क्षेत्रों में शुक्रवार रात्रि से शनिवार दोपहर तक भारी बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के चलते आधा दर्जन मुख्य मार्ग बंद रहे। पहाड़ों से आए मलबे और पत्थरों ने सड़कों को कई जगह अवरुद्ध किया। बारिश से जनजीवन भी अस्तव्यस्त रहा। कई मार्गों पर आवाजाही न होने से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। खासकर कामकाजी व नौकरीपेशा लोग समय पर अपने कामकाज पर नहीं पहुंच पाए। वहीं कई लोगों के घरों में पानी घुसने व डंगे ढहने के समाचार भी प्राप्त हुए हैं। बारिश के चलते जिला के कई नदी व नाले भारी उफान पर हैं।

विज्ञापन


बाक्स
ये मार्ग हुए बंद
मूसलाधार बारिश से आए मलबे के चलते टोंडा-नाहन, अरलू-नाहन, शिवपुर-नाहन, संगडाह-बोगधार वाया पालर व हरिपुरधार-नाहन मार्ग जगह-जगह बंद रहे। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर दोपहर व शाम तक मार्गों को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। नाहन-शिमला मार्ग पर भी जगह-जगह बड़े पत्थर गिरते रहे। कुछ स्थानों पर भारी मलबा आने की भी सूचना मिली है। नाहन बस अड्डा प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आधा दर्जन मार्गों पर मलबा व पत्थर आने से बसों की आवाजाही बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग ने कुछ घंटों में यातायात को बहाल किया।
विज्ञापन

--------------
नकदी फसलों को नुकसान
भारी बारिश के चलते नकदी फसलों टमाटर व शिमला मिर्च को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में इन दिनों टमाटर, फ्रांसबीन, गोभी, शिमला मिर्च, बेंगन, हरा धनिया आदि नकदी फसली तैयार पड़ी हैं। मगर बरसात के चलते उन्हें मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। जिला में कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से नकदी फसलों से लदी गाड़ियां फंसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
-----हितेश शर्मा




दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विकास खंड की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर संगड़ाह तहसील के बोगर निवासी तपिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि शिलाई पुलिस थाना में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 जुलाई को जब वह अपने घर में अकेली थी तो उसके साथ तपिंद्र ने उसके साथ जबरन दुराचार किया था। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी उसका दूरपार का रिश्तेदार लगता है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ शिलाई दुलोराम ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।
------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed