फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Renukaji's show winner shop is making fast food, department has shut it down

Sirmour News: रेणुकाजी में शोविनर शॉप में बन रहा फास्ट फूड, विभाग ने किया बंद

Thu, 27 Feb 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Renukaji's show winner shop is making fast food, department has shut it down
रेणुका जी मे शोविनर शाप पर बनाए जा रहे मोमोज। संवाद
मां रेणुका सेवा समिति ने फास्ट फूड का किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू ( सिरमौर)। रेणुकाजी में वन्य प्राणी विभाग अपने ही आदेशों की अवहेलना कर रहा है। विभाग की ओर से रेणुकाजी में संचालित शोविनर शॉप में प्राकृतिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों की बजाय फास्ट फूड और साउथ इंडियन व्यंजनों को बेचा जा रहा है। मां रेणुका सेवा समिति ने इसका कड़ा विरोध करते हुए वन्य प्राणी विभाग को आडे़ हाथों लिया।
वन्य प्राणी विभाग ने रेणुकाजी में संचालित शोविनर शॉप को स्वयं सहायता समूह को दिया है। यहां प्राकृतिक व्यंजन और स्थानीय उत्पाद बेचने की स्वीकृति दी थी। इसके बावजूद वहां पर मोमोज और फास्ट फूड बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ साल पहले यहां इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाते हुए कैंटीन को बंद किया था। उसकेकाद उपरांत कुछ लोगों ने कथित तौर पर इस तरह का धंधा शुरू कर दिया है। मां रेणुका सेवा समिति के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने इस बारे में कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए विभाग की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शोविनर शॉप को पहले रेणुका जी से संबंध रखने वाली आकर्षक वस्तुओं को बेचा जाता था। इसके पश्चात दुकान बंद कर इसे स्वयं सहायता समूह के हाथों में स्थानीय उत्पादन बेचने के लिए खोला गया। कुछ दिनों से बाहरी जिलों से लोग इस स्थान पर आकर साउथ इंडियन, फास्ट फूड बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं जबकि वन्य प्राणी विभाग ने स्वयं ही ऐसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रखा है।
कुलदीप ने कहा कि इसका वीडियो बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज गया। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों को लेकर वन्य प्राणी विभाग की शिकायत मुख्यमंत्री से की जा चुकी है। उसके बावजूद साउथ इंडियन फास्ट फूड को बेचा जा रहा है।

वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ डॉ. शाहनवाज अहमद भट्ट ने बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल फास्ट फूड को बंद करवा दिया है। अप्रैल से शोविनर शॉप के दोबारा से टेंडर होंगे। इसमें इन सब बातों को ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed