{"_id":"69db9aaaa6f227f81e03de00","slug":"renuka-ji-aarti-nahan-news-c-177-1-ssml1028-176250-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वैशाख संक्रांति पर होगी रेणुका झील की महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वैशाख संक्रांति पर होगी रेणुका झील की महाआरती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से मेष संक्रांति पर 14 अप्रैल को रेणुकाजी तीर्थ में मां रेणुका की संध्याकालीन महाआरती की जाएगी। इस दौरान सैकड़ों शुद्ध देसी घी के दीयों को आरती के बाद रेणुका झील में प्रवाहित किया जाएगा। बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि सुबह 9:15 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे देवघाट पर महाआरती होगी। इसके अलावा 18 अप्रैल को ददाहू से रेणुकाजी तीर्थ तक भगवान परशुरामजी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी और खेलकूद स्पर्धाएं होंगी। मेले को लेकर व्यापारियों के लिए प्लॉटों व्यवस्था निशुल्क रहेगी और सभी प्लॉट एक दिन पूर्व 17 अप्रैल को आवंटित किए जाएंगे।
-- -- संवाद