{"_id":"6706807c071a38b02f07b3ce","slug":"rangoutsav-in-tarapur-chasi-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-134233-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चित्रकला में मानवी और लोक नृत्य में वाणी रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चित्रकला में मानवी और लोक नृत्य में वाणी रही अव्वल
विज्ञापन
तारापुर चासी स्कूल में कलस्टर स्तरीय कला व रंगोंत्सव में रंगोली व चित्रों का प्रदर्शन करते विद्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
चित्रकला में मानवी और लोक नृत्य में वाणी रही अव्वल
उच्च विद्यालय तारापुर चासी में कलस्टर स्तरीय कला और रंगोंत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय तारापुर चासी में कलस्टर स्तरीय रंगोंत्सव और कला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला, स्कैच, रंगोली, नृत्य, लोकगीत व भक्तिगीत स्पर्धाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अध्यापक प्यारे लाल पुंडीर ने बताया कि चित्रकला में सुरला स्कूल की मानवी ने पहला स्थान अर्जित किया। स्कैच में जामली स्कूल के हिमांशु शर्मा ने पहला, देवका की स्नेहा ने दूसरा और तारापुर चासी की पूजा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। रंगोली में सुरला स्कूल की ईशिता ने पहला, तारापुर चासी की नकिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार लोकनृत्य में जामनी स्कूल की वाणी थापा ने पहला और तारापुर चासी की दीपिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकगीत में देवका के आशीष और भक्ति गीत में हर्ष पुंडीर ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस मौके पर तारापुर चासी, देवका पुडला, जामली और सुरला स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद रहे।
-- -- -संवाद