{"_id":"695140e6e754eb6d6b0fd76d","slug":"rally-held-in-bangladesh-to-protest-atrocities-on-hindus-nahan-news-c-177-1-ssml1030-168169-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाली रैली
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
राधा कृष्ण मंदिर से मुख्य बाजार होकर परशुराम चौक तक किया मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पांवटा साहिब में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। रैली में बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अंत में भगवान परशुराम चौक पर बांग्लादेश का पुतला फूंका गया।
बजरंग दल के प्रखंड सुरक्षा प्रमुख जसवीर सिंह चौधरी, अशोक चौधरी, चंद्र शर्मा, नितिन, वैभव, अजय शर्मा और बंटी ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने यमुना घाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर से रैली निकालकर मुख्य बाजार होते हुए भगवान परशुराम चौक तक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
बजरंग दल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश में हिंदू परिवारों की रक्षा के लिए तुरंत दखल दिया जाए और बांग्लादेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।