फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rajvaban win the cricket match from two wickets

राजबन टीम ने 2 विकेट से जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 18 Apr 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 18 Apr 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
rajvaban win the cricket match from two wickets
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन खेल मैदान में पांवटा जूनियर पैंथर व राजबन एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें राजबन की टीम ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। हरियाणा में अंडर-17 क्रिकेट मैच की अभ्यास मैच तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन



पांवटा जूनियर पैंथर टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 16 ओवर में 104 रनों का स्कोर किया जिसमें अचल देव राय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रन, नीरज ने 26, अक्षय ने 8, कार्तिक तोमर नाबाद 2 व अंकित ने 1 रन का योगदान किया। राजबन की शानदार गेंदबाजी के चलते पांवटा की तरफ से 5 खिलाड़ी अपना खाता नहीं खोल सके। राजबन की तरफ से कुलदीप ने 3, सूरज, लोकेश व संजू ने 2-2 विकेट व सूरज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन



वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए राजबन की टीम ने 8 विकेट गंवा कर 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया जिसमें संजीव तोमर ने सर्वाधिक 31 रन, आशू ने 21 व सूरज ने 17 रन बनाए। एक समय राजबन की टीम अंशुल के शानदार गेंदबाजी से मंझधार में फंसी थी लेकिन पांवटा जूनियर टीम के खिलाड़ियों की ओर से खराब क्षेत्ररक्षण व अहम समय में कैच टपकाने पर टीम ने मैच गवां दिया। पांवटा की तरफ से अंशुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट, रोहित ने 2 व राहुल ने 1 विकेट लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स...
हरियाणा में वाएएससीए से भिडे़ंगी पांवटा टीम
पांवटा(सिरमौर)। जूनियर पैंथर पांवटा टीम के कोच अश्वनी राय ने कहा कि हरियाणा में अंडर-17 क्रिकेट कप प्रतियोगिता हो रही है। युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी के सौजन्य से क्रिकेट स्पर्धा हो रही है जिसमें विभिन्न प्रांतों से क्रिकेट टीमें पहुंचेंगी। क्रिकेट कप प्रतियोगिता 18 अप्रैल से शुरू हो गई है। जूनियर पैंथर पांवटा टीम का मैच 21 अप्रैल को मुलाणा क्रिकेट मैदान में होगा। पिछले एक सप्ताह से स्थानीय नगर परिषद खेल मैदान में धार्मिक आयोजन की तैयारियां चल रही हैं जिससे पड़ोसी राज्य में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए तैयार का जा रही युवा टीम को काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए, स्थानीय चयनित युवा क्रिकेट टीम को राजबन व पांवटा के अलग मैदानों में विभिन्न टीमों के साथ अभ्यास मैच करवाए जा रहे हैं जिससे टीम अलग मैदान, पिच व माहौल में खेल सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed