{"_id":"6089a39e8ebc3ec19a59e626","slug":"rajgargh-sirmaur-police-railly-for-covid-nahan-news-sml368832373","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रैली निकालकर लोगों को कोविड के बारे मेें किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रैली निकालकर लोगों को कोविड के बारे मेें किया जागरूक
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ पुलिस ने लोगों को कोविड-19 नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली। पुलिस कर्मियों ने बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर रैली में भाग लिया। जबकि एक पिकअप में माइक लगाकर डीएसपी भीष्म ठाकुर ने लोगों को जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने और मास्क को पूरी तरह नाक तक पहनने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें और दो गज दूरी का पालन करे। उन्होंने कहा कि लोग घरों में रहकर काढ़ा और घरेलू नुस्खों का प्रयोग करें, निरंतर अंतराल में हाथ धोते रहे। इस मौके पर थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर भी उनके साथ थे। उन्होंने भी लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने की सलाह दी।
----------------