{"_id":"699b01857f594fa57d0439bc","slug":"railley-against-drugs-in-dobri-salwala-nahan-news-c-177-1-ssml1028-172583-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डोबरी सालवाला में चिट्टे के खिलाफ युवाओं की हुंकार, निकाली विशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डोबरी सालवाला में चिट्टे के खिलाफ युवाओं की हुंकार, निकाली विशाल रैली
विज्ञापन
सालवाला में नशे के खिलाफ रोष रैली निकालते युवा। संवाद
सचित्र-
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला(सिरमौर)। डोबरी सालवाला ग्राम पंचायत में नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ नवयुवक मंडल की ओर से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निकाली गई, जिसमें गांव के युवाओं, युवतियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नवयुवक मंडल के प्रधान विनोद कुमार, जोगेंद्र, मदन, राजेंद्र, प्रदीप, दिनेश, महिला मंडल प्रधान सेना देवी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि नशे के खिलाफ यह मुहिम गांव स्तर से शुरू की गई है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस बुराई से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि हर घर के युवा एवं सदस्य नशे की लत से दूर रहें, इसके लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा। युवाओं ने स्पष्ट किया कि नशा करने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। गांव में बाहरी एवं अनजान व्यक्तियों को बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी, चाहे इसके लिए अपने परिजनों या पड़ोसियों से ही क्यों न विरोध झेलना पड़े।
विज्ञापन
-- -संवाद