फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   private bus operator will oppose the increasing the rate of diseal

Sirmour News: डीजल पर वैट बढ़ोतरी की तो टूटेगी निजी बस व्यवसाय की कमर

Fri, 06 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
private bus operator will oppose the increasing the rate of diseal
डीजल पर वैट बढ़ोतरी की तो टूटेगी निजी बस व्यवसाय की कमर
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के इस फैसले से निजी बस ऑपरेटर्स का व्यवसाय होगा खत्म : बलविंद्र सिंह
कहा, निगम की बसों में महिलाओं को 50 फीसदी किराए छूट से भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश सरकार की ओर से डीजल पर वैट बढ़ोतरी की तैयारियों से निजी बस ऑपरेटर्स चिंतित नजर आने लगे हैं। उन्हें अपना व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित होता नजर आ हहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद अब तक दो बार डीजल वैट में कुल 6 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अब अगर विषम आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी की गई तो व्यवसाय ठप होने के कगार पर पहुंचेगा। सिरमौर निजी बस ऑपरेटर्स संघ अध्यक्ष बलबिंद्र सिंह व महासचिव अखिल शर्मा ने खास बातचीत में ये बात कही।
निजी बस ऑपरेटर पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में जब से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को 50 फीसदी किराये में छूट दी जा रही है, तब से निजी बस ऑपरेटर का व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित है। प्रदेश में लंबी दूरी पर चल रही बसों में कम सवारियां बैठ रहीं हैं। पहले ही कई तरह के टैक्स, कलपुर्जों के महंगे होने से दिक्कतें आती रहीं हैं। वर्तमान सरकार ने दो बार तीन-तीन रुपये डीजल पर वैट बढ़ोतरी अब तक की है। अब वैट में किसी तरह की बढ़ौतरी निजी बस ऑपरेटरों के व्यवसाय की कमर तोड़ कर रख देगी।
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटर संघ सिरमौर के अध्यक्ष बलबिंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार एक समान नियम लागू करें। अगर सरकार पथ परिवहन निगम में किराये पर छूट पर 170 करोड़ देती है तो उतना ही लाभ प्रदेश के निजी बस ऑपरेटरों को भी मिलना चाहिए। प्रदेश सरकार से मांग रखी जाती रही है कि निजी बस ऑपरेटरों से सौतेला व्यवहार नहीं किया जाए। प्रदेश सरकार न्यूनतम किराया 15 रुपये प्रदेश में तय करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अक्तूबर 2023 को उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जो निर्णय लिए थे, उनको तुरंत लागू किया जाए जिससे प्रदेश में निजी बस ऑपरेटरों के व्यवसाय को बचाया जा सके। अगर प्रदेश सरकार डीजल पर वैट बढ़ौतरी को थोपती है तो प्रदेश निजी बस ऑपरेटर्स के साथ मिलकर सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed