{"_id":"688a15ceaee7b61ec20f18a2","slug":"post-services-will-effected-on-2-august-nahan-news-c-177-1-ssml1028-156062-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर और सोलन के डाकघरों में चार अगस्त से शुरू होगी एपीटी प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर और सोलन के डाकघरों में चार अगस्त से शुरू होगी एपीटी प्रणाली
विज्ञापन
डाक सेवाएं बनेगी अधिक डिजिटल, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी
सिरमौर और सोलन के डाकघरों में चार अगस्त से शुरू होगी एपीटी प्रणाली
एपीटी लागू करने की तैयारी को लेकर 2 अगस्त को लेन-देन रहेगा बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। सोलन और सिरमौर जिले के सभी डाकघरों में दो अगस्त को किसी भी प्रकार का वित्तीय या डाक संबंधी लेनदेन नहीं होगा। यह व्यवस्था पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) प्रणाली लागू करने की तैयारी के चलते की गई है। सोलन मंडल स्परून अधीक्षक डाकघर ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
उन्होंने कहा कि डाक विभाग एपीटी प्रणाली को पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहा है। इसके चलते चार अगस्त को सिरमौर और सोलन के सभी डाकघरों में यह उन्नत प्रणाली शुरू की जाएगी। एपीटी के माध्यम से डाक सेवाएं और अधिक डिजिटल, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनेंगी। साथ ही रियल टाइम डाटा प्रोससिंग, बेहतर ग्राहक सेवा और दक्ष संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
सोलन डाक मंडल के अधीक्षक संदीप धर्माणी ने बताया कि एपीटी रोल आउट के चलते दो अगस्त को नकद जमा, निकासी, पासबुक उपडेट, पंजीकृत पत्रों, पार्सल की बुकिंग और सभी प्रकार की वित्तीय सेवाएं स्थगित रहेंगी, हालांकि डाकघर खुले रहेंगे। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने कार्य समय से पहले निपटा लें ताकि किसी प्रकार की सुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
-- -सवांद