फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   poojit akshat kalash welcome in nahan

Sirmour News: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूजित कलश और अक्षत पहुंचे नाहन

Sun, 24 Dec 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
poojit akshat kalash welcome in nahan
सचित्र-
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूजित कलश और अक्षत पहुंचे नाहन
पारंपरिक वाद्य यंत्रों से किया गया स्वागत, शहर में निकाली शोभा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण स्वरूप पूजित अक्षत और कलश जिला मुख्यालय नाहन पहुुंचा। यहां कालीस्थान मंदिर में सैकड़ों लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पूजित कलश और अक्षत का स्वागत, पूजन व अभिनंदन किया।
इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यहां से वाद्य यंत्रों की देव धुनों के साथ विजय श्री मंत्र का उद्घोष करते हुए श्रीराम भक्तों की टोली ने शोभायात्रा भी निकाली। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों और मंदिरों से होती हुई देर शाम को श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची जहां पूजित अक्षत और कलश की स्थापना की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति नाहन के संरक्षक एवं मार्गदर्शक प्रकाश बंसल, गौरव कुमार अग्रवाल, सुख सिंह कपूर, बिशन सिंह, सूरत कपूर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed