{"_id":"668bde3685f6e788e30b6316","slug":"ponta-nagar-parisad-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1030-127903-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब को रेलवे लाइन से जोड़ने का मुद्दा पूरा हो : राजेंद्र शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब को रेलवे लाइन से जोड़ने का मुद्दा पूरा हो : राजेंद्र शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब को रेलवे लाइन से जोड़ने का मुद्दा पूरा हो : राजेंद्र शर्मा
एनएच-707 की बद्रीपुर से तारुवाला तक नाली निर्माण असंतोषजनक
वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। पांवटा इकाई अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए रेलवे लाइन, एनएच-707 की नालियों समेत कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया।
बैठक में राजेंद्र शर्मा व कुलवंत सिंह चौधरी ने बद्रीपुर चौक से तारुवाला स्कूल तक राष्ट्रीय राजमार्ग-707 के दोनों तरफ बनी नालियों के निर्माण पर असंतोष जताया है। कहा कि इन नालियों के निर्माण के दौरान ही अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ये हो रही है कि साथ लगती गलियों की नालियों के एनएच की नालियों से नहीं जोड़़ा जा रहा है। इससे कई गलियों में जलभराव की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। इस पर स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद और एनएच प्राधिकरण को शीघ्र संयुक्त बैठक कर, उचित समाधान उठाने की नितांत आवश्यकता है।
बैठक में वक्ताओं ने पांवटा साहब की सभी सहकारी, अर्धसरकारी, सामाजिक सरकारी कर्मचारी तथा विभिन्न पेंशनर्स एसोसिएशन को चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के साथ मिलकर रेलवे मुद्दे को लेकर गंभीर रूप से मांग उठानी होगी। देश का रेल मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश सरकार से पांवटा साहिब जो कि एक प्रसिद्ध धार्मिक और औद्योगिक नगर है को शीघ्र रेलमार्ग से जोड़ने का प्रयास करने होंगे। बद्रीनगर चौक पर सार्वजनिक शौचालय और वर्षाशालिका की बहुत आवश्यकता है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब को रेडक्राॅस सोसायटी ऑफ इंडिया की सिरमौर यूनिट का पैटर्न बनाया जाए। परिषद के अध्यक्ष पैटर्न के रूप में सोसायटी की बैठक में भाग लें। वन विभाग के सहयोग से शीघ्र ही वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पांवटा शहर में बंदरों और लावारिस कुत्तों की समस्या की ओर नगर पालिका तथा वन विभाग का बार-बार ध्यान आकर्षित करने पर भी स्थिति जस की तस है।
बाक्स...
राष्ट्रीय मास्टर गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता सम्मानित
बैठक में इस वर्ष के मास्टर्स गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई प्रधान राजेंद्र शर्मा तथा त्रिलोक नाथ सिंह को स्वर्ण एवं अन्य पदक जीतने पर खुशी व्यक्त की। सम्मानित करते हुए दोनों को बधाई दी गई।
संवाद