{"_id":"6a217bd26aff1453e506afb9","slug":"political-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1002-180165-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्रेम भवन खेगुवा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का लगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्रेम भवन खेगुवा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का लगा जमावड़ा
विज्ञापन
दिलीप चौहान को आरटीए सदस्य बनने पर विधायक ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। पंचायत चुनावों के बाद क्षेत्र की राजनीति में सियासत लगातार तेज होती जा रही है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के निजी आवास प्रेम भवन खेगुवा में कांग्रेस नेताओं और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा हुआ है। हरिपुरधार-महल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष दलीप सिंह चौहान ने विधायक से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने उन्हें जिला सिरमौर के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) का सदस्य मनोनीत किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक गलियारों में यह नियुक्ति विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में संपन्न जिला परिषद चुनाव में उनकी धर्मपत्नी राधा देवी को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कांग्रेस की ओर से दिलीप सिंह चौहान को आरटीए सदस्य मनोनीत कर विशेष दर्जा प्रदान किया है। उधर, पंचायत चुनावों में विजयी होकर आए कांग्रेस समर्थित प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी सदस्य भी लगातार प्रेम भवन पहुंचकर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि पंचायत चुनावों के बाद कांग्रेस संगठन आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर सक्रिय हो गया है। संवाद