फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   political

बीडीसी अध्यक्ष पर भाजपा के रमेश तोमर का कब्जा

Wed, 27 Jan 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 27 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
political
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद कमेटी चुनाव के बाद बीडीसी पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पर कांटेदार टक्कर साबित हुई।
विज्ञापन


भाजपा के रमेश कुमार तोमर व कांग्रेस के परविंद्र सिंह को बराबर 20-20 मत पड़े। इसके बाद, अध्यक्ष पद का फैसला पर्ची से किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के कृष्णकांत ने कांग्रेस के खतरी राम को 25-15 से हरा कर सीट पर कब्जा जमाया।

बुधवार को चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम पांवटा एचएस राणा की देखरेख में चुनाव हुआ। बीडीओ सभागार में विधिवत चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 40 बीडीसी सदस्य पांवटा पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद चुनाव में शामिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रमेश कुमार तोमर व कांग्रेस के परविंद्र सिंह को 20-20 मत मिले। इसके बाद पर्ची से अध्यक्ष पद का फैसला हुआ। कन्या स्कूल पांवटा की कक्षा पांचवीं की छात्रा ने पर्ची निकाली। इसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश तोमर ने बाजी मार ली।
विज्ञापन


वहीं, बीडीसी के उपाध्यक्ष पद में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। भाजपा के कृष्णकांत को 25 व कांग्रेस के खतरी राम को केवल 15 मत मिले। बीती 19 जनवरी को बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी बैठक हुई थी। इसमें कुल 22 बीडीसी सदस्य शामिल हुए थे। इसमें भाजपा नेताओं ने सभी पार्टी समर्थित पंचायत समिति का समर्थन होने का दावा किया था। हालांकि, कांग्रेस ने इनमें से 3 सदस्य अपने होने की दावा किया था। इसके बाद अब, बुधवार को चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। जीत के बाद भाजपा ने शहर में निकाला विजयी जुलूस व जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक नाहन विस क्षेत्र डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी, शिलाई विस विधायक बलदेव तोमर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मनीष तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय कौशल, पांवटा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, नाहन के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह, अमर सिंह तोमर, दिनेश नेगी, सुमेर चंद धीमान व नीरज भंडारी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो:-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed