{"_id":"162b4fdd5cc2cca3f67e6cca70186967","slug":"police-take-action-on-4-motor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम ने अवैध खनन करते दबोचे 4 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम ने अवैध खनन करते दबोचे 4 वाहन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
पांवटा पुलिस टीम ने टौंस नदी में अवैध खनन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पड़ोसी राज्य के खननकारियों को खदेड़ा गया। डीएसपी पांवटा की टीम ने पांवटा सीमा की तरफ अवैध खनन करने वाले वाहनों को दबोचा। राज्य सीमा पर टौंस नदी के आसपास अवैध खनन करते वाहन पर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए 1 ट्रक व 3 ट्रैक्टर संचालकों को 30 हजार जुर्माना किया है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा प्रभारी भीष्म ठाकुर, मुख्य आरक्षी कल्याण सिंह समेत सिंगपुरा पुलिस टीम ने टौंस व यमुना नदी किनारे संवेदनशील अवैध खनन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान हिमाचल सीमा की तरफ एक ट्रक व 3 ट्रैक्टर अवैध रेत बजरी उठाते पकड़े गए। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में काफी हड़कंप मचा रहा। हिमाचल की तरफ से पुलिस टीम को आते देख कुछ वाहन साथ लगते उत्तराखंड राज्य की सीमा में भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि नदी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। प्रदेश सीमा नदी क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले वाहन पकड़े हैं। इनके खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई व 30 हजार राशि जुर्माना किया है।
विज्ञापन