{"_id":"665dc9be9eb876e47a00f021","slug":"plantion-organised-in-kalaambh-nahan-news-c-177-1-nhn1001-125708-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के बांकाबाड़ा में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के बांकाबाड़ा में किया पौधरोपण
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के बांकाबाड़ा में पौधारोपण करती टीमें। संवाद
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के बांकाबाड़ा में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग और एक निजी कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के बांकाबाड़ा में सोमवार को पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के लिए वन विभाग की ओर से खाली भूमि उपलब्ध कराई गई जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग और कंपनी के पदाधिकारियों और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाने का कार्य किया।
कंपनी के महाप्रबंधक एसएस मेहता ने बताया कि हर वर्ष इलाके के तापमान में वृद्धि हो रही है। एक दशक पहले इलाके का तापमान 40 डिग्री से पार नहीं होता था लेकिन वर्तमान समय में तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच गया है। ये सब पेड़ पौधों की कमी के चलते हो रहा है। इसी के मद्देनजर हर वर्ष 1000 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पौधरोपण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए वन विभाग का भी आभार जताया है।
इस मौके पर वन विभाग के बीओ बलबीर सिंह, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण संरक्षण अधिकारी अतुल परमार, कंपनी के क्वालिटी हेड परवेश राणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।