फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Plantation campaign will be run in Sirmaur, More than 72 thousand saplings will be planted on 102 bighas of land

सिरमौर में चलेगा पौधरोपण महाभियान

Thu, 08 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Plantation campaign will be run in Sirmaur, More than 72 thousand saplings will be planted on 102 bighas of land
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में 102 बीघा भूमि पर 72 हजार पौधे रोपे जाएंगे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के बैनर तले यह पौधरोपण महाभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने वीरवार को आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि राज्यपाल कार्यालय से जुलाई माह के दौरान बड़े स्तर पर पौधरोपण करने के आदेश प्राप्त हुए हैं। जिसके अंतर्गत यह महाभियान चलाया जाएगा। सिरमौर में वन महोत्सव पर इस महाभियान की शुरूआत की जाएगी। जिसके अंतर्गत पूरे जिला में पौधरोपण किया जाएगा। इस महाभियान के अंतर्गत जिला रेडक्रॉस सोसायटी के बैनर तले 24000 पौधे रोपित किए जाएंगे जबकि वन विभाग के अंतर्गत 48000 से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि इस पौधरोपण अभियान के तहत उपमंडल नाहन के धार क्यारी, जोहडों और खैरी चेंगण क्षेत्रों में लगभग 4 हेक्टेयर भूमि पर जबकि उपमंडल पच्छाद के बाग पशोग और चंदोली महलोग पचांयतों में लगभग 3 हेक्टेयर भूमि पौधरोपण किया जाएगा। इसी प्रकार, उपमंडल राजगढ़ के शिलांजी में 2 हेक्टेयर भूमि, उपमंडल पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में 2 हेक्टेयर भूमि, उपमंडल संगड़ाह के देवड़ी खड़ाह क्षेत्र में 2 हेक्टेयर भूमि और उपमंडल शिलाई के ग्वाली पश्मी में 2 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका परिषद नाहन के लगभग 16 स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। नाहन जेल परिसर की 110 बीघा भूमि सहित जिला के सभी शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महाभियान को सफल बनाने के लिए जिला सिरमौर में सभी ग्राम पंचायत, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, एनसीसी व एनएसएस के सदस्य, सभी महिला मंडल व युवा मंडल, स्वयं सहायता समूह व गैर सरकारी संस्थाएं हिस्सा लेंगी। इस दौरान कचनार, चील, तूनी, शीशम, बॉस, आंवला, जामुन, अशोक, बेल, अर्जुन, नीम, आम, पीपल सहित अन्य औषधीय पौधे भी रोपित किए जाएंगे। इस दौरान सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed