फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people in nahan and all sirmaur district not wearing the mask in corona time

नाहन में लोग भूले मास्क पहनना, बढ़ने लगी नजदीकियां

Fri, 26 Nov 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
people in nahan and all sirmaur district not  wearing the mask  in corona time
नाहन बस स्टैंड पर मास्क पहने बगैर खड़े यात्री व स्कूली बच्चे। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। एक समय था जब लोग बगैर मास्क घर से बाहर नहीं निकलते थे। किसी आदमी से मिलने का खौफ भी हर समय रहता था। कहीं भीड़ दिखना तो दूर। अपनों से भी लोग मिलते तो कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखा जाता था लेकिन अब लोग महामारी के प्रकोप को भूल चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों में कोरोना का खौफ पहले जैसा नजर नहीं आ रहा, जहां देखो भीड़। मास्क गिने-चुने लोग ही इस्तेमाल में ला रहे हैं। एक-दूसरे से मिलना-मिलाना अब सामान्य दिख रहा है। जिला सिरमौर में भले ही कोरोना के बेहद कम मामले सामने आ रहे हैं लेकिन अभी कोरोना गया नहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन में कुछ ऐसा ही हाल नजर आया। जहां नजर गई लोग बेखौफ दिखे। कहीं भीड़ का आलम रहा तो कहीं लोग बिना मास्क लगाए नजर आए। यूं कहें कि नाहन शहर में पांच से दस फीसदी लोग ही मास्क पहनते दिख रहे हैं। बस स्टैंड पर लोगों की काफी आवाजाही रहती है। इसको लेकर दोपहर 12 बजे से 12:20 तक आने जाने वालों पर नजर रखी गई। इस स्थान पर इक्का-दुक्का लोग ही मास्क पहने दिखे। कई लोगों ने मास्क गले में लटकाए थे। सामाजिक दूरी यहां नजर नहीं आई। कई बसें भी सवारियों से खचाखच भरी दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे से डेढ़ बजे तक शहर के विभिन्न स्थलों का भी मुआयना किया गया तो कोविड नियमों की धज्जियां उड़ते दिखीं। एक बजे शहर के बड़ा चौक में सब्जी खरीदने आए लोग भी बिना मास्क नजर आए। स्थानीय बाजार में किसी भी दुकानदार एवं सब्जी विक्रेता ने मास्क नहीं पहना हुआ था। यहां जब मास्क न पहनने वाले लोगों से पूछा गया तो जवाब मिला कि अब महामारी खत्म हो चुकी है। वैक्सीन आ गई है। फिर खतरा किस बात का।
उधर, मास्क पहनते दिखे बुजुर्ग प्रदीप शर्मा एवं शमशेर सिंह ठाकुर ने कहा कि मास्क पहनना जरूरी है। कोरोना से तभी हम बच पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे भी मास्क पहनने में कोई बुराई नहीं है। मास्क से हम धूल एवं कीटाणुओं से भी बचेंगे।

पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने कहा कि पुलिस मास्क न पहनने वालों का चालान कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की स्वयं की जिम्मेदारी है कि कोरोना महामारी की जंग में वह मास्क पहनें। पुलिस के डर से ही मास्क न पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed