फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing problem in dadhahu bazar due to traffic jaam

ददाहू बाजार में चलना भी मुश्किल, आए दिन जाम से राहगीर परेशान

Wed, 08 Jun 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
people facing problem in dadhahu bazar due to traffic jaam
ददाहू के मुख्य बाजार में जाम के बीच से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू बाजार से गुजरना इन दिनों दुश्वार हो चला है। मुख्य बाजार में चरमरा रही यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन जाम लग रहे हैं। बाजार में कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद भी सबक नहीं लिया जा रहा है। जाम के बीच लोगों का चलना भी दुभर हो गया है। खासकर स्कूली बच्चे और बुजुर्ग लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। यहां बस अड्डे के आसपास अकसर जाम की स्थिति बनी हुई है। दोपहर के समय बसों की रेलमपेल के दौरान अड्डे के पास जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बस अड्डे के समीप कुछ वाहन अकसर दुकानों के बाहर पार्क किए जा रहे हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। यहां तक कि ददाहू बाजार में सुबह साढे़ आठ से नौ बजे स्कूल खुलने व दोपहर बाद तीन से साढे़ तीन बजे तक स्कूल बंद होने के दौरान सड़क पर वाहनों को खड़ा रखने पर प्रतिबंध लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक कि वाहनों में सामान की लोडिंग व अनलोडिंग का समय भी निर्धारित है फिर भी व्यापारियों की मनमानी आम जनता पर भारी पड़ रही है। इससे हादसों का अंदेशा भी हमेशा बना रहता है। बाजार से दोपहिया वाहन या पैदल निकलना भी किसी जोखिम से कम नहीं है।
इस अव्यवस्था के चलते यहां पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यहां से बस अड्डे को बदल कर नए बस अड्डे के निर्माण के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। चंद स्वार्थी लोग नए बस अड्डे के निर्माण के पक्ष में नहीं हैं। ददाहू में जाम लगाने की मुख्य वजह आए दिन बढ़ रहे अवैध कब्जे व अतिक्रमण को भी माना जा रहा है। इसकी प्रशासन कोई सुध तक नहीं ले रहा। इन दिनों पर्यटन सीजन भी पूरे यौवन पर है। पर्यटकों को भी जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी ने बताया कि ददाहू में जाम की स्थिति से निपटने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दुकानों के आगे पार्क किए गए वाहनों के चालान हो रहे हैं। सुबह स्कूल खुलने व दोपहर बाद स्कूल बंद होने के दौरान वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed