{"_id":"687a33b59231afcfe30fd3df","slug":"pensioners-will-help-aapdha-effected-peoples-nahan-news-c-177-1-ssml1028-155093-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स एक दिन की पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे दान : भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स एक दिन की पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे दान : भारद्वाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आई आपदा में सहायता के लिए हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन आगे आई है। एसोसिएशन के सभी सदस्य आपदा राहत कोष में एक दिन की बेसिक पेंशन दान देेंगे। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविदत्त भारद्वाज ने यहां जारी प्रेस बयान में ये बात कही। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के प्रदेशभर के पेंशनर्स अपनी एक दिन की बेसिक पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे।
उन्होंने दूसरे सभी कर्मचारी संगठनों से भी मांग की कि वह भी आपदा की इस घड़ी में राहत के लिए सरकार की मदद करें। रविदत्त भारद्वाज ने कहा कि इस आपदा से जहां लोगों ने अपने घर बगीचे, खेत आदि सब गवा दिए , वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने आपदा में अपनी जान भी गवाई है। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में जनजीवन को पुन: पटरी पर लाने के लिए वर्षों का समय लग जाएगा। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ित लोगों की सहायता के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए।
-- -- संवाद