फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pensioners kalyaan sang organised meeting

Sirmour News: एरियर और चिकित्सा बिल भुगतान नहीं होने से पेंशनर खफा

Sun, 05 May 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
pensioners kalyaan sang organised meeting
एरियर और चिकित्सा बिल भुगतान नहीं होने से पेंशनर खफा
विज्ञापन

एनएच पर बद्रीपुर चौक और विश्वकर्मा चौक से यमुना पुल के समीप गड्ढे
पेंशनर कल्याण संघ पांवटा इकाई की बैठक में मांगों और समस्याओं पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर कल्याण संघ पांवटा इकाई की बैठक अध्यक्ष डॉ. विपन कालिया की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पेंशनरों और स्थानीय क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई।
पेंशनर कल्याण संघ अध्यक्ष डॉ. विपन कालिया और महासचिव टीपी सिंह ने बताया कि अप्रैल की पेंशन में 4 फीसदी महंगाई भत्ता लगा दिया है लेकिन यह किस्त जुलाई 2022 से देय है जिसका 21 माह का एरियर भी देय है जिसका भुगतान भी शीघ्र किया जाए। कहा कि ऐसा प्रथम बार हुआ है कि किस्त के साथ एरियर नहीं दिया गया। चिकित्सा बिलों का भुगतान भी काफी समय से लंबित पड़ा है। इससे बीमार चल रहे पेंशनरों को उपचार करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक में सुंदर लाल मेहता व डीएस सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर विश्वकर्मा चौक से यमुना पुल तक सड़क पर काफी गड्ढे हो गए हैं। जल निकासी नाली पर स्लैब भी गायब है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। शहरी क्षेत्र व आसपास पंचायतों में बंदरों व लावारिस कुत्तों की रोकथाम के लिए नगर परिषद और डीएफओ से ठोस कार्रवाई का फिर से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति स्वरूप गुप्ता और इंद्र पाल वालिया ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 15,18, 20 और 35 फीसदी का एरियर 1-1-16 से पूर्व के पेंंशनरों को दिया गया। इसके लिए सरकार का पांवटा इकाई धन्यवाद करती है। ये एरियर बिजली बोर्ड व अन्य पेंशनरों को दिया जाना शेष है। अत: इसे शीघ्र जारी किया जाए। पांवटा इकाई के सदस्यों ने कहा कि जिन पेंशनरों का देहावसान हो गया है। उनके वारिसों को देय एरियर पूर्ण रूप में अदायगी के आदेश कोषाधिकारी को हो चुके हैं। ऐसे मामले शीघ्र भेज दिए जांए।
डॉ. पीएन गुप्ता ने सोलर एनर्जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वयं अपने परिवार व समाज को 1 जून के निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।


इस अवसर पर एनडी सरीन, जवाहर सिंह पाल, पीएन गुप्ता, बीएस भटारा, बीएस नेगी, एनएस सैनी, लखबीर सिंह, जितेन्द्र दत्त, सतपाल सिंह, वीसी छिब्बर, यशपाल सिंह व सुशील कुमार, डॉ. राकेश बेदी व मधु बेदी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed